khabar abhi tak

बाजार पहुंचने वाले लोगों पर झपटमारों की नजर, महिला का बैग छीना


जबलपुर।
त्योहार आने के पहले बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों पर झपटमारों की नजर है। ये बदमाश लोगों पर सतत नजर जमाए हुए हैं, जो मौका देखकर लूटमार करने में पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जहां दशहरे की शॉपिंग करने घर से निकले एक दम्पति लूट का शिकार हुए। स्कूटर में पति के पीछे बैठी पत्नी का पर्स छीन लिया गया। पुलिस मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि झपटमारों तक पहुंचा जा सके।

केण्ट पुलिस ने बताया कि हर्षित नगर में रहने वाले सौविक बनर्जी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। रविवार रात पत्नी अनुश्री बनर्जी के साथ अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस एच 1362 से दशहरे की शॉपिंग के लिये घर से निकले थे। समदड़िया मॉल गये। शॉपिंग कर कटंगा गोरखपुर बाजार में खरीददारी किये बाद मॉल 11 महानद््दा के पास खरीददारी कर पुल नम्बर 4 से होते हुये सदर बजार की ओर जा रहे थे। शाम लगभग 7-30 बजे गुरू गोविन्द खालसा स्कूल के सामने पहुंचे, तभी स्कूटी में 2 लड़के तेजी से पीछे से आये और उसकी पत्नी की गोदी में रखा पर्स झपटकर आफीसर चोराहा की ओर भाग गये। पत्नी के पर्स में 25 हजार रूपये नगदी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, आधारकार्ड रखे थे। स्क्ूटी में पीछे बैठा लड़का डार्क रंग की टीशर्ट पहने था। दोनों लड़के कम उम्र के थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak