khabar abhi tak

पुरानी रंजिश ने मांगा खून ! देर रात चाकू, बेसबॉल के डंडे और रॉड


जबलपुर।
लार्डगंज के नायक चौक पर रविवार देर रात पुरानी रंजिश पर एक युवक को घेरकर आरोपी युवकों ने चाकू, बेसबॉल के डंडे सहित खुलकर रॉड चलाई। युवक गंभीर दशा में घायल करके आरोपी भाग गए। युवक के परिचित, मि़त्रों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि रात दो बजे के आसपास नायक चौक पर आशुतोष सिंह उर्फ आशु को घायल हालत में मेडीकल कालेज मे भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को मधुबन कालोनी में रहने वाले आशुतोष  ने बताया कि रात 2.30 बजे वह नायक चौक की रोड के किनारे खड़ा था। उसी समय वहां पर अनिकेत नेमा निवासी शिवनगर, गन्नू रैकवार, रिषभ यादव, शैलेष उर्फ बिट्टू मोटर साईकिल से आये। तभी अनिकेत नेमा पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ अपशब्द करने लगा। मना किया तो अनिकेत नेमा जान से मारने की नियत चाकू से हमला गर्दन में चोट पहुंचा दी। अपना बचाव किया तो चाकू उसके बायें हाथ की कलाई के पास चोट आई। 

अनिकेत ने लगातार उसे चाकू से पैर की जांघ, पैर के सामने की तरफ चोंटे पहुंचा दी। तभी गन्नू रैकवार अपने गाडी से बेसबाल का डंडा निकालकर जान से मारने की नियत से उसके सिर में मारा। अपना हाथ सामने कर लिया, जिससे दाहिने हाथ की भुजा मे चोंट आई। ऋषभ यादव ने भी जान से मारने की नियत से बेसवाल के डंडे से सिर में चोट पहुंचा दी। शैलेष उर्फ बिट्टू गोटिया ने पीठ एवं पैरो मे लोहे की शॉकप से मारपीट की, जिससे उसके शरीर मे चोंट आई है। चारों एक राय होकर उसके साथ मारपीट कर रहे थे, जिससे वह रोड पर गिर गया। हो-हल्ला सुनकर उसके साथी प्रबल ठाकुर, विश्वास पटेरिया, साहिल रैकवार बीच बचाव करने आये तो सभी भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak