जबलपुर. शहर के मदन महल थाना परिसर में स्थित मंदिर के पीछे करीब साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखकर पुलिसकर्मी और वहां मौजूद लोग अलर्ट हो गए। आरक्षक मुन्ना चौधरी ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
आरक्षक मुन्ना चौधरी ने थाना परिसर में सांप को देखकर तुरंत सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुबे मौके पर पहुंचे और बिना किसी नुकसान के सांप को सावधानीपूर्वक पकड़ लिया।
गर्मी-उमस में ठंडक की तलाश
सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण सांप ठंडक की तलाश में थाना परिसर में आया था। सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही किसी व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ की।
इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा था सांप
थाने के एसआई सतीश संरागी ने बताया कि सांप आकार में काफी बड़ा था। गजेंद्र दुबे के अनुसार, रेस्क्यू किया गया सांप इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा है, जिसके काटने पर जहर नर्वस सिस्टम में फैलता है। रेस्क्यू के बाद सांप को बरगी के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
Tags
jabalpur
