khabar abhi tak

विक्टोरिया से जेल तक बेखौफ बना वीडियो, पुलिस कस्टडी की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल,देखें वीडियो





जबलपुर
। गोहलपुर थाना क्षेत्र में हथियारों के साथ तस्वीरें और रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने वाले आसिफ पठान तथा दानिश अली को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद पुलिस दल दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले गया। इसके पश्चात अदालत के आदेश से दोनों को जेल भेज दिया गया। इसी कानूनी प्रक्रिया के दौरान आरोपियों के एक साथी ने उनका एक और वीडियो तैयार कर इंटरनेट पर जारी कर दिया, जिसमें उन्हें किसी बड़े संगठित गिरोह की तरह दर्शाने की कोशिश की गई थी। मानो इन्हें महिमामण्डित किया गया हो। वीडियो सामने आने पर एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि इसे रिकॉर्ड और अपलोड करने वाले अज्ञात मददगार की सरगर्मी से तलाश चल रही है।

​अस्पताल से अदालत तक रील का नया बखेड़ा

​कस्टडी और मेडिकल जांच के दौरान बनाए गए नए वीडियो ने सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दोनों आरोपियों को किसी खूंखार गैंग के सरगना की भांति महिमामंडित किया गया, जिससे आम जनता में दहशत और युवाओं में गलत संदेश न फैले।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि वायरल फुटेज की लोकेशन और अपलोडर के डिजिटल पते खंगाले जा रहे हैं। इस तरह गैरकानूनी प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाले किसी भी सहयोगी को बख्शा नहीं जाएगा और पहचान होते ही सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak