khabar abhi tak

धौलपुरी पत्थर गोदाम का सुपरवाइजर और उसके रिश्तेदार निकले चोर ! देखें वीडियो


फाइल फोटो

जबलपुर। विजयनगर के शिवनगर स्थित एक धौलपुरी पत्थर के गोदाम और दुकान से पत्थर चोरी करने वाले सुपरवाइजर और उसके रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन लोगों ने दुकान एवं गोदाम से पत्थर चोरी करके उसे सिविक सेंटर में कुछ जगहों पर बेचा है। पुलिस आरोपियों के बताए ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विजयनगर पुलिस ने बताया कि शिवनगर में शैलेन्द्र मोदी की हार्डवेयर दुकान और गोदाम से धौलपुरी पत्थर चोरी के आरोप में रवीन्द्र तोमर उर्फ रवि, रामसिंह तोमर, कपिल तोमर उर्फ वीरेन्द्र, अनुज तोमर को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दुकान और गोदाम का सुपरवाइजर था। उसकी देखरेख में माल आता-जाता था। इस बीच सुपरवाइजर ने अपने रिश्तेदारों की मदद लेकर गोदाम और दुकान से धौलपुरी पत्थर चोरी से निकलवा दिया था और उसे सिविक सेंटर में कुछ जगहों पर बिकवा दिया था। पुलिस का कहना है कि इस बात की भनक दुकान मालिक को लग गई थी। दोनों के बीच आपसी सहमति बनाई जाने लगी थी लेकिन आरोपी इस सहमति पर खरे नहीं उतर सके। लिहाजा यह मामला पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने चारों आरोपी को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी का माल बरामद होने के साथ इस कृत्य में शामिल लोग बेनकाब हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak