khabar abhi tak

कार खरीदने रुपए न लाने पर पत्नी को घर से भगाया, पांच लाख रुपए की कर रहे मांग

जबलपुर। बरगी थानान्तर्गत बहोरीपार गांव में रहने वाली महिला पूजा पटेल को पांच लाख रुपए न लाने पर पति जयकुमार पटेल व सास सीमाबाई ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर पूजा को घर से भगा दिया। मायके पहुंची पूजा ने परिजनों की मदद से थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

                            पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए पूजा पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बहोरीपार ने बताया कि उसकी शादी ग्राम सुकरी निवासी जयकुमार पटेल के साथ सामाजिक रीति रिवाज से 6 मार्च 2025 को हुई थी। शादी के वक्त पिता ने अपनी सामथ्र्य के अनुसार गृहस्थी का सामान व सोने की अंगूठी, चैन नगदी 51 हजार रूपये दिये थे।  शादी के बाद 2 माह तक पति ने अच्छे से रखा उसके बाद पति कार लेने के दहेज में 5 लाख रूपये मायके से लाने का कहकर परेशान करने लगे, उसके द्वारा पैसे लाने से मना करने पर पति मारपीट करते थे तथा घर का राशन नहीं लाते थे, राशन लाने की कहने पर गाली गलौज कर पति व सास सीमा बाई उसके साथ मारपीट करते थे। बीते दिन फिर पति व सास ने पांच लाख रुपए की मांग कर मारपीट शुरु करदी। पूजा ने जब विरोध किया तो घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना बरगी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पूजा की रिपोर्ट पर सास सीमा बाई व पति जय कुमार के खिलाफ धारा 85 बीएनएस तथा 3, 4 दहेज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak