khabar abhi tak

मोबाइल फोन पर निर्देश मिलते ही बदमाश ने युवक किया हमला, घमापुर क्षेत्र में घटना

जबलपुर। घमापुर थानान्तर्गत पुत्री शाला के पास बीती रात दस बजे के लगभग लखन गुप्ता ने मोबाइल फोन पर निर्देश मिलते ही अंकित राजपूत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में अंकित राजपूत के सिर, माथा, कंधे व पेट में गंभीर चोटें आई। हमला होते ही अंकित राजपूत सड़क पर गिर गया, जिसे देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घायल अंकित को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। 

                                 पुलिस के अनुसार पुत्री शाला घमापुर के पीछे रहने वाला अंकित राजपूत बीती रात दस बजे के लगभग घर के पास खड़ा अपने परिचित से बातचीत कर रहा था। इस दौरान लखन गुप्ता नामक बदमाश ने देखा तो अपने साथी पवन को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद पवन ने मोबाइल फोन से ही लखन को निर्देश दिए कि अंकित पर हमला कर दे। इतना सुनते ही लखन घर से धारदार हथियार लेकर आया और अंकित पर दनादन वार किए। अचानक किए हमले से अंकित के शरीर पर गंभीर चोटें आई। चीख पुकार सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग घरों से निकल आए, जिन्होने अंकित को खून से लथपथ सड़क पर छटपटाते देखा तो उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां पर घायल अंकित की हालत को देखते हुए भरती कर इलाज शुरु कर दिया। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावर लखन गुप्ता की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। पुलिस की टीमें लखन को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak