जबलपुर। कैट महिला शाखा, जबलपुर द्वारा होटल गुलजार, जबलपुर में एमएसएमई एवं महिला उद्यमिता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कैट महिला शाखा की राष्ट्रीय संयोजक सीमा सिंह चौहान तथा कैट महिला शाखा जबलपुर की अध्यक्ष नम्रता भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को एमएसएमई से जुड़ी शासकीय योजनाओं, ऋण, अनुदान, उद्यम पंजीयन, व्यवसाय विस्तार एवं नए व्यापारिक अवसरों की उपयोगी एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यशाला ने महिलाओं को सीखने, आगे बढ़ने और अपने व्यवसाय को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया। व्यवसाय प्रशिक्षक एवं वक्ता अजय शेष तथा सीए कुलकर्णी ने महिला उद्यमियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, माला राकेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा जिला महामंत्री अमित ‘सोनू’ बचवानी, कैट प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, जबलपुर जिलाध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, कैट संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, राजा सराफ, निखिल पाहवा, राहुल बड़कुल, मनुशरत चंद्र तिवारी, संजय चड्ढा, मदन अवस्थी, अरुण गुप्ता नीखरा उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक ने शासकीय योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
