khabar abhi tak

एमपी ट्रांसको ने तोड़ी पुरानी परंपरा, ड्यू डेट के अगले दिन मिला बढ़ा हुआ पे-ग्रेड



जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 18 वर्ष सेवा नियम के द्वितीय विकल्प में 22 कार्यपालन अभियंताओं विश्वप्रिय श्रीवास्तव, मनीष महावर, प्रणय जोशी, सर्वेश कुमार गौतम, रवेन्द्र पटेल, पवन कुमार अहिरवार, रवि शंकर, चंद्रकांत श्रीवास्तव, अजय सिंह, इकबाल खान, अमृता शिवहरे, अभिषेक गुप्ता, पंकज कुमार राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अरविंद पाटीदार, जितेन्द्र चौहान, दुर्गा कुमरे, धन सिंह भलावी, रवि कुमार जाटव, बिजक प्रिये, अखिलेश कुमार प्रजापति एवं वीरसिंह भूरिया को देय तिथि के अगले ही दिन अधीक्षण अभियंता पद का उच्चतर वेतनमान स्वीकृत किया है। मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के इस त्वरित कदम से संबंधित कार्मिकों को तय समय सीमा में आर्थिक लाभ सुनिश्चित हुआ है।

ईआरपी व्यवस्था से प्रशासनिक कार्यों में आई तेजी

​मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन धीरेंद्र सिंह के अनुसार संस्था में ईआरपी प्रणाली के प्रभावी संचालन के चलते यह उपलब्धि संभव हुई है। इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से कर्मियों के सेवा रिकॉर्ड की जांच और अनुमोदन कार्य तय समय पर पूरे हो रहे हैं। कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पात्रता अवधि पूरी होते ही अगले 24 घंटों में लाभ जारी कर दिया गया। पारेषण संवर्ग के अधिकारियों की फाइलें बिना किसी विलंब के स्वीकृत हुईं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और सुगम बनी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak