khabar abhi tak

सागर शराबकांड, तीन आरोपियों के पांच मकानों को किया गया जमींदोज,अब तक हो चुकी 28 मौतें


सागर। सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के मामले में गुरुवार को बड़ा एक्शन हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीम वार्ड नंबर 11 और 12 में पहुंची। यहां मुख्य आरोपी और करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू और आशीष साहू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।

                                     कार्रवाई 3 जेसीबी की मदद से की गई। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा मनीष लोधी के 3 मकानों के अवैध हिस्से भी गिरा दिए गए। गौरतलब है कि सागर में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 28 पर पहुंच गया है, लेकिन प्रशासन 15 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। कार्रवाई के दौरान आसपास की गलियों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया था। स्थानीय नागरिकों को घरों में रहने के निर्देश थे। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस तैनात रही। 



एक आरोपी आशीष साहू का मकान मलबे के ढेर में तब्दील किया-

सागर शराबकांड के आरोपी आशीष साहू के मकान को प्रशासन ने पूरी तरह तोड़ दिया है। कार्रवाई के दौरान मकान को जेसीबी की मदद से ढहाया गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद मौके पर मलबा ही बचा है।

सीएम के निर्देश के बाद एक्शन

एसडीएम संजय जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मकान, भवन, गोदाम या अन्य निर्माण करने वालों और कृषि भूमि पर अनधिकृत कब्जा करने वालों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुख्य सरगना चंदू उर्फ चंद्रभान, मनीष लोधी और आशीष साहू के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई नगरपालिका के सहयोग से हो रही है।

परिवार के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस-

जहरीली शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिवार के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस भी होती नजर आ रही है। मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। उनकी निगरानी में मकान पर कार्रवाई जारी है।

आरोपी मनीष लोधी के घर पर भी चला बुलडोजर-

जहरीली शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी के घर पर भी बुलडोजर कार्रवाई चल रही है। प्रशासन की टीम जेसीबी की मदद से मकान पर कार्रवाई कर रही है। मौके पर पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak