पुलिस के अनुसार हेड क्वाटर एमबी एरिया कैंप लाईन रहने वाले सैन्य कर्मी अनूप पिल्लई उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पटाई टेकेधरी जिला कुलम केरल वर्तमान पता टाईमप्रेरी डिय्टी डाक जीएस ब्रांच आर्मी ने आज अपने रुम क्रमांक 8 में पंखे में तार से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दोपहर 12 बजे के लगभग लेंस नायक दीपक कुमार ग्राम बुलखाना जिला झज्जर हरियाणा कैंप लाईन में दवाई छिड़कवा रहा था। इस दौरान दीपक रूम नम्बर 8 में दवाई छिड़कने के लिये पहुंचा, जैसे ही दरवाजा खोला अंदर देखा अनूप पिल्लई उम्र 35 वर्ष फांसी के फंदे पर लटक रहा था। घबराए दीपक ने बाहर निकलकर अन्य सैन्य कर्मियों को बताया, जिससे हड़कम्प मच गया। खबर मिलते ही सैन्य अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्होने गोराबाजार पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि सैन्य कर्मी ने रात में फांसी लगाई है या सुबह यह जांच में पता चल सकेगा, पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर दे दी है।
Tags
jabalpur