पुलिस के अनुसार अशोक नगर के विक्रमपुर में रहने वाले बलवीर कुशवाहा के बेटे देव उम्र 9 वर्ष, त्रिदेव 7 वर्ष, महादेव 6 वर्ष व प्रियंश 4 वर्ष आज सुबह घर से खेलते के लिए निकल गए, वे खेलते खेलते गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंच गए, जहां पर वे एक दूसरे को पकड़ते हुए खेल रहे बच्चे बिना मुंडेर के कुएं में गिर गए। जिसमें डूबने से चारों बच्चों की मौत हो गई। इधर बच्चों के घर न आने से दादी चिङ्क्षतत हो गई। वे बच्चों की तलाश में गांव में निकल गई, बच्चों की तलाश करते हुए दादी इधर से उधर भटकते हुए लोगों से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान कुछ लोगों की नजर कुएं पर पड़ी तो चारों बच्चों के शव उतरा रहे थे। बच्चों के कुएं में डूबने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच दादी व बच्चों के पिता बलवीर भी पहुंच गए, जिन्होने बच्चों को देखा तो बेसुध हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से बच्चों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि बलवीर का पुराना घर है, जहां पर बच्चे अक्सर खेलने के लिए जाते रहे, वहीं पर कुआं है। आज भी बच्चे पुराने घर की ओर खेलते हुए पहुंचे और हादसे का शिकार हो गए।
Tags
madhya pradesh