बताया गया है कि संदीप गौड़ की दूसरे गांव की लड़की से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों लगातार बातचीत करते थे। इसकी जानकारी लड़की के मामा नीरज को हो गई। इसके बाद मामा ने दोनों को बात करने से मना किया। इसके बावजूद संदीप लड़की से संपर्क में रहा। इस बीच संदीप अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से लड़की के गांव पहुंचा था। दोस्तों ने उसे गांव के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद लड़की से फोन करवाकर संदीप को देर रात घर के पीछे खेतों की तरफ मिलने बुलाया गया। संदीप के तय जगह पर पहुंचने के बाद वहां पहले से मौजूद नीरज उर्फ नल्लू गौड़ और राजबहादुर गौड़ ने उसे पकड़ लिया। दोनों उसे पास के जंगल में ले गए। आरोपियों ने भारी पत्थरों से संदीप के सिर और चेहरे पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए उसे दो बड़ी चट्टानों के बीच मौजूद गहरी दरार में धकेल दिया गया। इसके ऊपर भारी पत्थर रख दिए गए, ताकि शव दिखाई न दे। इधर संदीप के अचानक लापता होने से परेशान मां ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने तलाश शुरु कर दी। तलाश के दौरान संदीप की लाश पत्थरों के बीच मिली। पुलिस ने मामले में जांच की तो गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का एंगल सामने आया। लड़की को आखिरी बार संदीप के साथ देखा गया था। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने नीरज उर्फ नल्लू गौड़ को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने मामा को जेल और भांजी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं राजबहादुर गौड़ की तलाश जारी है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सना पत्थर और मृतक संदीप गौड़ का मोबाइल फोन जब्त किया है।
पन्ना। पन्ना के नानकी गांव में रहने वाले युवक संदीप गौर की हत्या उसकी गर्लफें्रड के मामा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की। इसके बाद लाश को पत्थरों के बीच छिपाकर भाग गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना था कि मृतक संदीप गौर के सीने की हड्डियां बुरी तरह टूटी थी, फेफ ड़े डेमेज हो गए थे।
Tags
madhya pradesh