khabar abhi tak

' तू बाहर निकल देखते हैं...' पटवारी को दी खुली धमकी, देखें वीडियो



जबलपुर।
सिंगलदीप के कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे एक पटवारी को खुली धमकी दी गई है कि किसान जैसे कहता है, वह वैसा ही करे। वरना बाहर निकल फिर हम देखते हैं। यह वाक्या सिंगलदीप में मंगलवार को हुआ है, जिसमें ग्रामीणों की मदद से पटवारी को बाहर निकला गया और मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।।

सिंगलदीप ग्राम पंचायत के पटवारी विष्णु सिंह धुर्वे के दफ्तर में किसान आईडी का कार्य कर रहे थे। तभी गांव का रहने वाला सुनील उपाध्याय कार्यालय में आया और जमीन संबंधी विवाद करने लगा। सुनील का कहना था कि जैसा वह कह रहा है, नक्शा उसी के हिसाब से बनाया जाए। पटवारी का कहना था कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही काम किया गया है। वह उसे कैसे बदल सकता है। इस बात पर बहसबाजी करते हुए सुनील ने अपशब्द कहे और जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। 


पटवारी कैमरे में कैद

मौके पर सुनील की धमकी के बाद पटवारी कक्ष से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मौेके पर सुनील बाहर निकलने की धमकी देता है। इस बात पर गांव के अन्य किसानों ने पटवारी को जैसे-तैसे बाहर निकाला, जिसके बाद वे थाने पहुंच सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak