पुलिस के अनुसार झरसी गांव में हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल टीकर ने सियाशरण को बातचीत करने के लिए बुलाया। सियाशरण अपने भतीजे अश्वनी के साथ पहुंच गए। जहां पर तीनों ने बैठकर शराब पी और बातचीत करते रहे। इस दौरान सियाशरण को राहुल की नियत पर कुछ संदेह हुआ। तभी सियाशरण ने भतीजे अश्वनी को इशारा किया और दोनों ने मिलकर राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, हमले में राहुल के शरीर पर गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज दोपहर 12 बजे के लगभग गांव के लोगों ने एकांत में राहुल टीकर की खून से लथपथ लाश देखी तो स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों को तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हिस्ट्रीशीटर राहुल पर दर्ज थे कई मामले-
पुलिस के मुताबिक, राहुल सिंह का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आया था। वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज था। बताया गया है कि उसका नाम स्कूल में नाबालिग छात्र की गोली मारकर हत्या, पेट्रोल पंप डकैती और महतैन सरपंच की हत्या समेत अन्य मामलों में सामने आया था। पुलिस अब पुराने विवाद और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Tags
satna