यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि ग्राहक बनकर शहर की अलग-अलग शराब दुकानों से विभिन्न ब्रांड की शराब खरीदी। इस दौरान प्रति बोतल 10 से 50 रुपए तक ज्यादा लिए गए है। अधिक रेट लिए जाने की शिकायत पहले आबकारी विभाग के अधिकारियों से की गई थी। इसके बाद आबकारी विभाग ने कोई कार्यवाही नही की। यूथ कांग्रेस ने कई शराब दुकानों के पास अवैध अहाते संचालित होने का भी आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि इन अहातों के कारण आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। यूथ कांग्रेस ने आबकारी विभाग की कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। संगठन का आरोप है कि इससे शराब ठेकेदारों को बढ़ावा मिल रहा है। यूथ कांग्रेस ने प्रशासन को शिकायत के साथ 26 दुकानों के वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और यूपीआई पेमेंट के ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड दिए हैं। संगठन ने नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों पर कार्रवाई और अवैध अहाते बंद कराने की मांग की है। साथ ही MRP से ज्यादा कीमत वसूलने वाले ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।