khabar abhi tak

37वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का जबलपुर में हुआ भव्य शुभारंभ

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर द्वारा आयोजित 37वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का भव्य उद्घाटन आज रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में मुख्य अतिथि राजीव कुमार यादव, महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार, सुरक्षा आयुक्त, मुख्यालय जबलपुर, एच.एस. द्विवेदी, सहायक सुरक्षा आयुक्त, मुख्यालय, संजीव राणा, सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रथम तथा अशोक कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त द्वितीय, जबलपुर सहित रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी, खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इसके पश्चात खिलाडिय़ों ने खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ ली और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि श्री राजीव कुमार यादव ने सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, टीम भावना एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का भी विकास होता है। कुश्ती भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली खेल परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के लिए यह खेल शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता एवं विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में देशभर से रेलवे सुरक्षा बल की विभिन्न टीमों के उत्कृष्ट पहलवान प्रतिभाग कर रहे हैं। 

08 सितंबर 2026 को आयोजित फ्रीस्टाइल कुश्ती के मुकाबलों के परिणाम

65 किग्रा वर्गभार (फ्रीस्टाइल)

• शिवमान (पश्चिम मध्य रेलवे) ने अमित (पश्चिम रेलवे) को  चित कर हराया।

• लोकेश (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने अमित (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) को 10-00 से पराजित किया।

70 किग्रा वर्गभार (फ्रीस्टाइल)

• नवीन (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने मोहित (उत्तर पश्चिम रेलवे) को 10-00 से हराया।

• जयबीर (उत्तर रेलवे) ने दिनेश (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) को  चित कर हराया ।

• शिवराम गुर्जर (पश्चिम रेलवे) ने पवन कुमार (पश्चिम रेलवे) को 10-05 से पराजित किया।

74 किग्रा वर्गभार (फ्रीस्टाइल)

• रिषी (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने बी.के. यादव (उत्तर मध्य रेलवे) को 14-04 से हराया।

• राजीव यादव (उत्तर पूर्व रेलवे) ने दीपक (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) को  चित कर हराया।

• नवीन (उत्तर रेलवे) ने नवीन (उत्तर रेलवे) को 08-05 से पराजित किया।

 79 किग्रा वर्गभार (फ्रीस्टाइल)

• सुदर्शन यादव (उत्तर मध्य रेलवे) ने राजेश कुमार (उत्तर पूर्व रेलवे) को  चित कर हराया ।

• आशीष (उत्तर रेलवे) ने दिनेश यादव (उत्तर पूर्व रेलवे) को चित कर हराया किया।

• जगमिन्दर (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने राकेश (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) को 14-06 से हराया।

86 किग्रा वर्गभार (फ्रीस्टाइल)

• भूपेन्द्र (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने विनोद (उत्तर रेलवे) को 10-00 से पराजित किया।

• दिनेश (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने अरविन्द फरखे (मध्य रेलवे) को चित कर हराया ।

• नरेन्दर यादव (उत्तर पूर्व रेलवे) ने राजेश कुमार यादव (उत्तर पूर्व रेलवे) को  चित कर हराया।

92 किग्रा वर्गभार (फ्रीस्टाइल)

• दादा जादव (मध्य रेलवे) ने रिषी (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) को 05-00 से हराया।

• अनिल (उत्तर रेलवे) ने जवाहर यादव (उत्तर पूर्व रेलवे) को चित कर हराया 

• धर्मेन्द्र (उत्तर रेलवे) ने जनार्दन यादव (उत्तर पूर्व रेलवे) को चित कर हराया

97 किग्रा वर्गभार (फ्रीस्टाइल)

• हरदीप (उत्तर रेलवे) ने राकेश कुमार (उत्तर पूर्व रेलवे) को  चित कर हराया ।

• बसन्त (पश्चिम रेलवे) ने रामचन्द्र (उत्तर पूर्व रेलवे) को 06-02 से पराजित किया।

125 किग्रा वर्गभार (फ्रीस्टाइल)

• अमरनाथ (उत्तर पूर्व रेलवे) ने जयवीर (रेलवे सुरक्षा विशेष बल)  चित कर हराया।  

• बीरेन्द्र कुमार (उत्तर पश्चिम रेलवे) ने लक्ष्मण (उत्तर मध्य रेलवे) को चित कर हराया।

• समशेर (उत्तर रेलवे) ने सुधीर कुमार को  चित कर हराया ।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 10 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न भार वर्गों में देशभर से आए रेलवे सुरक्षा बल के पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak