khabar abhi tak

चाकू अड़ाकर मां के सामने बेटी का मंगलसूत्र-सोने की चेन छीनी


जबलपुर।
मेडिकल की पिसनहारी मढ़िया के पास शुक्रवार को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चाकू अड़ाकर मां के सामने उसकी बेटी के गले में पहना मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मेडिकल की ओर वाहन सहित भाग गए। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

गढ़ा पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर में रहने वाली आरती ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने ससुराल भोपाल में रहती है। वर्तमान में मायके रक्षाबंधन में न्यू शास्त्री नगर तिलवारा आयी थी। शुक्रवार की शाम मां सरला ठाकुर के साथ स्कूटी प्लेजर से गढ़ा सामुदायिक भवन जन्मदिन की पार्टी में गई थी। उसके पिता भी पार्टी में मोटर सायकल से गये थे। रात लगभग 9-30 बजे वापस घर आ रहे थे। स्कूटी पर उसके साथ मां बैठी थी। पिताजी अपनी मोटर सायकल से कुछ दूरी पर चल रहे थे। लगभग 9-45 बजे पिसनहारी मढ़िया के पहले गढ़ा पुलिस लाईन क्वाटर के सामने एक मोटर सायकल मे 2 लड़के आकर उसकी स्कूटी के सामने अपनी मोटर सायकल लगा दिये तथा उसकी गले में पहनी हुयी सोने की चैन, मंगलसूत्र छीनने की कोशिश किये। वह वहां से हटी तो पीछे बैठे लड़के ने चाकू निकालकर कहा कि चेन व मंगलसूत्र नहीं दी तो जान से खत्म कर देगें। वह एवं उसकी मां डर गये। तभी उक्त लड़के ने सोने की चैन व मंगलसूत्र खींच लिये तथा मोटर सायकल से मेडिकल तरफ तेजी से भाग गये। पिताजी पीछे से मोटर सायकल से आये, जिन्हंे घटना की बात बतायी। चैन व मंगलसूत्र लूटने वाले लड़कों में मोटर सायकल चलाने वाला लड़का काले रंग की टीशर्ट व पीछे बैठने वाला लड़का क्रीम कलर की शर्ट पहने था, दोनों लड़के दुबले पतले थे।

इसी तरह सुभाषनगर निवासी अखिलेश कुमार विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरूवार की रात लगभग 9-10 बजे वह पिसनहारी मढिया से सर्वेन्ट क्वाटर वाले रास्ते से हाथ में अपना मोबाइल रखे पैदल अपने घर जा रहा था। तभी पीछे से पेशन मोटर सायकल में तीन लड़के आये तथा पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गये। वह मोटर सायकल का नम्बर नहीं देख पाया। पीछे मोबाइल लेने वाले लड़का पीले रंग की फुल शर्ट पहना था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak