पुलिस के अनुसार सिहोरा के गढिय़ा मोहल्ला में रहने वाला सोनू बर्मन उम्र 30 वर्ष लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी 20 एलबी 4011 से जबलपुर मंडी से सब्जी लेकर सिहोरा आया था। सोनू दोपहर करीब दो बजे खितौला सब्जी छोडऩे के लिए निकला। जब वह जय भवानी कॉलोनी के सामने से गुजर रहा था, इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। सड़क की साइड पट्टी ऊंची होने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलटता चला गया। आटो को पलटते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। आटो पलटने से उसमें रखी सारी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे सोनू को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायल सोनू बर्मन को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त आटो व सड़क पर बिखरे टमाटर हटवाए, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी। वहीं घटना को लेकर लोगों का कहना था कि सिहोरा-खितौला रोड पर दोनों तरफ अतिक्रमण है। कई जगहों पर सड़क के साइड शोल्डर की पट्टी भी ऊंची है। जिसके चलते वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है और आए दिन हादसे होते रहते हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक अक्सर घायल हो रहे हैं।
जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत खितौला में आज दोपहर दो बजे के लगभग राह चलते लोगों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई। जब तेज गति से आ रहे ट्रक ने आटो को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही आटो पलटा ही चला गया, जिससे चालक केबिन के अंदर ही फंस गया, वहीं पूरा टमाटर सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
Tags
jabalpur