पुलिस के अनुसार कल्याणपुरा गांव निवासी रामकृष्ण सिंह उम्र 35 वर्ष अपनी मां मंजली बहू उम्र 65 वर्ष को मोटर साइकल में बिठाकर जबेरा में बुआ के घर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। यहां से रामकृष्ण रात को ही मोटर साइकल से अपने घर जाने के लिए निकल गया। जब वह चिरई चोंच गांव से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान पीछे से आए भारी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रामकृ ष्ण व उनकी मां मंजली बहू बाइक सहित गिरकर घिसटते चले गए, हादसे में दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मामले में वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।