khabar abhi tak

प्रेशर हॉर्न और सर्च लाइट लगी बसें जब्त, जुर्माना ठोका,देखें वीडियो




जबलपुर
। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश और कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के आदेश पर जबलपुर में आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के समीप पाटन रोड पर यात्री वाहनों की व्यापक पड़ताल हुई। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा तथा परिवहन निरीक्षक विक्रम सिंह ठाकुर ने विभागीय अमले के साथ मोर्चा संभाला। सड़क पर उतरे जांच दल ने कुल 28 यात्री गाड़ियों को रोककर उनके परमिट, सुरक्षा मानकों और तकनीकी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। नियमों की अनदेखी सामने आने पर 14 गाड़ियों के खिलाफ मौके पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए। इस दौरान सरकारी खाते में 52,000 रुपए का जुर्माना जमा कराया गया।

मौके पर ही खोल दीं अवैध सीटें और लाइटें

​निरीक्षण में एक गाड़ी के भीतर निर्धारित सीमा से ज्यादा मुसाफिर सफर करते मिले, जबकि 6 गाड़ियों के आपातकालीन निकास द्वारों के ठीक आगे सीटें लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का अभाव, तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न और प्रतिबंधित सर्च लाइटें लगी पाई गईं। उड़नदस्ते ने तत्काल औजार मंगवाकर आपातकालीन गेट पर लगी अतिरिक्त सीटों, प्रेशर हॉर्न और सर्च लाइटों को खुलवाकर अलग कर दिया। अमले ने बस ऑपरेटरों को चेतावनी दी कि यात्रियों की हिफाजत से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा और यह धरपकड़ आने वाले दिनों में भी अनवरत चलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak