khabar abhi tak

चलती कार में खतरनाक स्टंट, देखें वीडियो


जबलपुर। डुमना रोड, जीरो डिग्री वाहन चालकों के लिए स्टंट की जगह बनता जा रहा है। इन जगहों पर आए दिन दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों में खतरनाक तरीके से स्टंट किया जा रहा है। यह मामला स्टंट तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसकी रील भी बनाई जाती है। जानकार कहते हैं कि इन जगहों पर स्टंट करते समय दुर्घटनाएं हो चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी स्टंट करने में लोग पीछे नहीं है।

 हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो कारों में युवक बैठे हुए हैं। यह युवक तेज रफ्तार से दौड़ रही कार की खिड़की से आधे बाहर लटके हुए हैं, युवा कोलाहल करते हुए जोर-जोर से चला भी रहे हैं। चालक बेसुध होकर वहां दौड़ा रहा है।


इस प्रकरण में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो उन तक भी पहुंचा है। यह वीडियो जीरो डिग्री के आसपास का प्रतीत हो रहा है।वीडियो संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को दिया है ताकि इसकी जानकारी जुटा जा सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak