khabar abhi tak

बिजली पोल में धूं-धूं कर जले तार, देखें वीडियो



जबलपुर।
अधारताल के रजा चौक में सोमवार को एक बिजली पोल के तारों में अचानक आग भड़क उठी। तेज आवाज और निकल रही चिंगारी को लेकर करंट का खतरा भांपते आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर काफी देर तक डीपी से लगे तारों में आग लगी रही। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को थी। लोगों का कहना है कि जब तक बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे, तब तक आग बुझ गई थी।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि रजा चौक पम्प हाउस के पास होटल के ठीक सामने लगे बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई थी। आग से तार पिघलकर चिंगारियों के रूप में नीचे गिर रहा था। इस हादसे में बस्ती में कुछ जगहों की बिजली बंद हो गई थी। उधर, करंट का खतरा भांपते ही आसपास के लोग खंभे से दूर हट गए थे। सूचना मिलने पर बिजली अमला मौके पर पहुंचा था। खंभे पर चढ़कर इसकी जांच की गई। बिजली कर्मचारियों का कहना था कि शार्ट सर्किंट की वजह से आग लग गई थी। मरम्मत कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak