khabar abhi tak

बढ़ती मंहगाई, कम कमीशन से भड़के राशन विक्रेता, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

 

जबलपुर। जबलपुर में अब राशन विक्रेताओं ने बढ़ती महंगाई और कम कमीशन का हवाला देते हुए राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश राशन विक्रेता संघ के बैनर तले प्रदेशभर के विभिन्न संगठनों ने 6 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है।

                               राशन विक्रेताओं ने आज डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि कुछ दुकानों के लिए मौजूदा कमीशन से किराया निकालना तक मुश्किल हो गया है। विक्रेताओं के मुताबिक बिहार में 258 रुपए, केरल में 270 रुपए और हरियाणा-दिल्ली में 200 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन दिया जा रहा है, जबकि मध्य प्रदेश में यह 70 से 90 रुपए है। उनका दावा है कि बीते एक साल से कमीशन का भुगतान भी नहीं हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान राशन वितरण करने का कमीशन भी अब तक नहीं मिला है। विक्रेताओं की प्रमुख मांगों में कमीशन बढ़ाकर न्यूनतम 200 रुपए प्रति क्विंटल करने या दुकानदारों के लिए 40 हजार रुपए प्रतिमाह न्यूनतम आय की गारंटी, तौल और परिवहन में होने वाले नुकसान के लिए 1 किलो प्रति क्विंटल शॉर्टेज छूट और हर महीने की 5 तारीख तक मानदेय-कमीशन का भुगतान शामिल है। जबलपुर जिले के विक्रेताओं ने मार्च 2014 से अप्रैल 2015 तक के बकाया अंतर भुगतान की भी मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak