khabar abhi tak

' जसूजा सिटी ' में निर्माणधीन भवन की लिफ्ट का तार टूटा, चार मजदूर घायल

जबलपुर। धनवंतरि नगर स्थित जासूजा सिटी में सोमवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट में खराबी आने के बाद उसका तार टूटकर नीचे गिर गया। मौके पर काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से चार मजदूर घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


पुलिस ने बताया कि हादसे में अहमद, सरजू और मोहन समेत अन्य मजदूरों को भी चोटें आई हैं। हादसे में एक महिला मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान सुनीता प्रजापति निवासी उन्नति नगर के रूप में हुई है। उसे धनवंतरी नगर स्थित ब्लू स्काई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक लिफ्ट पहले से खराब थी। लिफ्ट के तार भी जगह-जगह से कटे-फटे थे। काम के दौरान लिफ्ट की मशीन में खराबी आई, जिसके बाद तार टूटकर नीचे गिर गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak