जबलपुर। जबलपुर में स्वास्तिक अस्पताल के कर्मचारी अतुल कुमार व डायरेक्टर कृष्णकुमार साहू का मोबाइल फोन हैक कर उनके खाते से रुपए उड़ा लिए गए। इसके अलावा भी जबलपुर में साइबर ठगों ने दो और लोगों को शिकार बनाया है। पुलिस के अनुसार स्वास्तिक अस्पताल में कार्यरत अतुल कुमार के मोबाइल के वाट्सएप पर मैसेज व लिंक आई, जिसे खोलकर देखना चाहा तो एक नोटिफिकेशन आया, जिसमें उसके बैंक अकाउण्ट से 55 हजार रूपये निकलने का मैसेज था। इसके बाद स्वास्तिक के डायरेक्टर कृष्ण कुमार साहू के मोबाइल पर भी दीपक सेन के मोबाइल से व्हाटसएप के माध्यम से मैसेज लिंक आई जो डायरेक्टर कृष्ण कुमार साहू ने ओपन किया तो उसके एकाउंट से 55 हजार रुपए कट गए।
फर्जी कॉलर को ट्रांसपोटर समझकर रुपए भेजे-
इसी तरह माइनिंग कारोबारी दुर्गेश रजक उम्र 30 वर्ष निवासी लालमाटी द्वाराकनगर के मोबाइल पर ठग ने बालाजी ट्रांसपोर्ट से बात करना कहते हुए वाहन लोडिंग के लिए एडवांस की मांग की। विश्वास में आकर दुर्गेश रजक ने खाता धारक सूर्यप्रताप सिंह को फोन पे के माध्यम से 44 हजार रूपये पेमेंट कर दिये जिसके बाद उक्त मोबाइल धारक का कॉल बंद आ रहा है। दुर्गेश ने जब पता किया तो बताया गया कि ट्रांसपोर्ट से कोई फोन नहीं किया था।
मोबाइल बंद होकर चालू हो गया, कट गए रुपए-
इसी तरह अनुराधा गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी सिल्वर औक कम्पाउण्ड रसल चैक ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वीवो कम्पनी का मोबाइल चलाती है दिनंाक 14-9-26 को उसका मोबाइल सही से काम कर रहा था मोबाइल फाईल मैनेजर एक्सेस नहीं कर पा रही थी। 16 सितम्बर को दोपहर लगभग 1 बजे से 2 बजे के बीच उसके मोबाइल का स्क्रीन ओपन नहीं हो रहा था 2 बजे के बाद उसके मोबाइल का स्क्रीन ओपन हुआ तो मोबाइल पर फोन पे का एप लागिन होकर खुला था उसके फोन पे पर उसका मोबाइल नम्बर व उसका बैंक आफ इंडिया खाता में लिंक है उसने फोन पे एप ट्रांजेक्शन चैक किया तो 2 बार में 60 हजार 998 रूपये निकल गये हैं।