khabar abhi tak

गढा नगर निगम के क्वार्टर की टॉयलेट सुविधा छीनी !, देखें वीडियो



जबलपुर।
गढा के रामलीला मैदान से लगे नगर निगम के क्वार्टर्स के टॉयलेट को शनिवार की शाम बंद कर दिया है। मौजूद सार्वजनिक टॉयलेट को भी तोड़ दिया गया है। टॉयलेट तोड़े जाने से संक्रमित मालवा सब्जी व्यापारियों के बीच पहुंच गया है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है।

 रामलीला मैदान के पास रहने वाले लोगों ने बताया है कि शनिवार की शाम अचानक जेसीबी लाकर सार्वजनिक टॉयलेट को गिरा दिया गया है। क्वार्टर वाले उपयोग कर रहे टॉयलेट को भी बंद कर दिया गया। इस जगह से निकले मालवा को रामलीला मैदान के किनारे देर लगा दिया है। इस मलबे की वजह से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है। इसके बीच ही सब्जी व्यापारी बैठ रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है।

 क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस टॉयलेट का उपयोग बाजार आने वाले लोग करते हैं। इसके साथ ही यहां मौजूद बाजार वाले भी इसी का इस्तेमाल करते थे। यह टॉयलेट क्यों तोड़ दिया गया है? किसके इशारे पर यह काम किया गया है? यह एक पहेली बना हुआ है। लोगों का यह आरोप है की रामलीला मैदान वालों ने ही यह कृत किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak