जबलपुर। मझौली के भटिया गांव में अवैध कारोबारियों में आज उस वक्त भगदड़ व अफरातफरी मच गई। जब पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने यहां पर दो स्थानों में शराब बनाने छिपाकर रखा गया लाहन नष्ट किया है। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी राजा कुचबंधिया मौके से भाग निकला। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मझौली के भटिया गांव में अवैध कारोबारियों द्वारा शराब बनाने के लिए भारी मात्रा में लाहन छिपाकर रखे जाने की खबर मिली। जिसपर आज पुलिस की टीम ने गांव में दो स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही अवैध कारोबारियों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। इस बीच राजा कुचबंधिया मौके से भाग निकला। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रुप से शराब बनाने वाले कारोबारियों पर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। पिछले दिन सिहोरा पुलिस ने आसपास के गांव में दबिश देकर भारी मात्रा मेें लाहन नष्ट किया था।
Tags
jabalpur