पुलिस के अनुसार गांगीवाड़ा में सुरेंद्र उर्फ सोनू डेहरिया, पिता स्वर्गीय देवीलाल डेहरिया अकेला ही घर में रहता था। परिवार में फिलहाल उसकी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। करीब तीन दिनों से घर का दरवाजा नहीं खुला था। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर सुरेंद्र का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक शव करीब तीन दिन पुराना है और हालत खराब होने के कारण चेहरा भी विकृत हो चुका था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने सुरेन्द्र की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की है। इसके बाद कमरा बंद कर भाग निकले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी है।
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के गंगीवाड़ा क्षेत्र में रहने वाले सुरेन्द्र उर्फ सोनू डेहरिया की अज्ञात तत्वों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। आज दोपहर कमरा खोला गया तो सोनू की लाश मिली, मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि करीब तीन दिन पहले वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि सोनू अकेला ही घर में रहता था।
Tags
chhindwada