पुलिस के अनुसार अवैध वसूली व चाकूबाजी के मामले में फरार मयंक भौरेल उर्फ काला उम्र 20 वर्ष लम्बे समय से फरार चल रहा था, जिसपर एसपी द्वारा तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की टीम आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच खबर मिली कि आरोपी भानतलैया क्षेत्र में चाकू लेकर अपराधिक वारदात करने की नियत से घूम रहा है। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हनुमानताल और बेलबाग थानों में जुआ एक्ट सहित कई आपराधिक मामले पहले से भी दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त 2026 को सिंधी कैंप निवासी शिकायतकर्ता अनमोल खटीक से आरोपी मयंक ने बकरा मार्केट के पास शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगे थे। जब अनमोल ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज कर उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी।
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने तीन हजार रुपए के इनामी मयंक काला को उस वक्त गिरफ्तार किया है, जब वह चाकू लेकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने घूम रहा था। पुलिस को अवैध वसूली व मारपीट के मामले में तलाश थी। पुलिस ने आज आरोपी मयंक को कोर्ट में पेश किया है।
Tags
jabalpur