khabar abhi tak

रेल न्यूज : सोहागपुर-पिपरिया के बीच ओएचई लाइन टूटी, रेल संचालन प्रभावित, पिछले स्टेशनों पर रोकी ट्रेनें

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर-इटारसी रेल मार्ग के सोहागपुर और पिपरिया रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार 14 सितम्बर की सुबह ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) लाइन में अचानक टूटने से इस मार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तार टूटने की वजह से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:08 बजे पिपरिया यार्ड की डाउन लूप लाइन का ओएचई वायर टूट गया। स्थिति को नियंत्रण में लेने और सुधार कार्य के लिए रेलवे ने सोहागपुर से पिपरिया एसएसपी के बीच डाउन लाइन पर पावर ब्लॉक लिया है। इसके साथ ही पिपरिया यार्ड की डाउन मेन लाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक भी लागू किया गया है।

इस तकनीकी खराबी का सीधा असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा है। सुबह 9:51 बजे से पुणे-सुपौल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11401) इटारसी स्टेशन पर ही खड़ी है। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है और ओएचई वायर को सुधारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन सुचारू किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak