पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच शराबखोरी को लेकर आए दिन विवाद होता रहा। जिसके चलते पत्नी रश्मि करीब तीन महीने मायके पीपरोदा आ गई थी। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही थी। दो दिन पहले पति गांव आया और पत्नी को साथ चलने के लिए कहा लेकिन पत्नी रश्मि ने जाने से इंकार कर दिया। परिवार के लोगों ने भी यहां से जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना, बीती शाम वह शराब पीकर घर आया और विवाद करता रहा। रात को सभी ने साथ में खाना खाया ओर सो गए। आज सुबह चार बजे के लगभग दामाद ने कुल्हाड़ी से ससुर रमेश रैकवार की गर्दन काटकर हत्या कर दी। रमेश की आवाज सुनकर गंगा रैकवार बाहर आई तो उसपर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी उठकर आ गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकला। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गंगा को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
damoh