बताया गया है कि सीपी आश्रम की गली में पुरुषोत्तमलाल यादव व उनकी पत्नी कच्चे मकान में रहते हैं। बारिश के कारण घर की दीवार में सीलन आ गई थी। आज दम्पति दूसरे कमरे में बैठकर काम कर रहे थे, तभी बाहर के हिस्से की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही दम्पति चीखते हुए बाहर निकल आए, देखा तो मलबा का ढेर पड़ा है। जिससे रास्ता बंद हो गया है। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर रास्ता साफ किया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त रही। वहीं दम्पति को सुरक्षित देख लोगों ने राहत की सांस ली।
Tags
jabalpur