पुलिस के अनुसार इशांत सिंह पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी आमनपुर पटेल मोहल्ला देर रात 3 बजे अपने घर के पास दोस्त आयुष शर्मा, अभिषेक सोनी, राजा रावत, रोहित यादव और अमन के साथ स्थापना के लिए गणेश मूर्तियां देख रहे थे। इस दौरान कुलियाना मोहल्ला निवासी साहिल झारिया, हिमांशु गोटिया, आर्यन यादव, जतिन झारिया अपने अन्य साथियों के साथ आये और शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे। इशांत सिंह ने रुपए देने से मना किया तो हिमांशु गोटियां ने चाकू निकालकर इशांत पर हमला कर दिया, हमला होते देख लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर परिजन आए तो बदमशों ने पथराव कर दिया। जिससे दोस्त आयुष शर्मा व परिवार के सदस्य रेखा, मनीषा सहित अन्य को लेकर चोटें आई। घटना को लेकर क्षेत्र में भगदड़ मची रही। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए,जिन्होने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
