जबलपुर। चलती कार में चाकू और पिस्टल चमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू और पिस्टल जब्त कर ली है। अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि युवक द्वारा चलती कार में किये गये शस्त्र प्रदर्शन मे उपयोग में लायी गयी कार के नम्बर के आधार पर पतासाजी करने पर कार के मालिक से सम्पर्क किया गया। उक्त कार के मालिक ने वीडियो-रील मे चिन्हित युवक की पहचान अपने बेटे के दोस्त अमन सचदेवा निवासी आलोक नगर के रूप में की। टीम द्वारा तलाश करते हुये अधारताल मेन रोड मे दबिश देते हुये अमन सचदेवा अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर अमन ने अपने दोस्त की कार को चलाते हुये दिवाली मे पटाखा फोडने वाली पिस्टल का प्रदर्शन करना स्वीकार करते हुये बताया कि उसने एक राहगीर व्यक्ति से 1200 में एक बटनदार धारदार चाकू खरीदा था। वीडियो-रील दिवाली के दौरान पटाखे फोड़ने वाली नकली पिस्तौल का प्रदर्शन किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रील में प्रयुक्त बटनदार धारदार चाकू तथा पटाखा फोड़ने वाली नकली पिस्तौल को जब्त करते हुये आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।