पुलिस के अनुसार रिदम राय उम्र 18 वर्ष निवासी शांति नगर नंदन बिहार कालोनी गोहलपुर बिना नम्बर की क्रेटा कार लेकर 90 क्वाटर रेल्वे ट्रेक के पास गैस वितरण मैदान के सामने रोड पर खड़ा था। कार के शीशों में काली फिल्म लगी थी। इस दौरान पुलिस पहुंच गई और कार को संदिग्ध हालत में देख घेराबंदी कर कार सवार युवक को नीचे उतार कर तलाशी ली तो गेयर बाक्स के अंदर चाइना चाकू मिला। पुलिस को पूछताछ में रिदम राय गुमराह करने की कोशिश करता रहा। पुलिस का कहना है कि युवक किसी अपराधिक वारदात करने की नियत से खड़ा था, जिसके संबंध में अब पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने रिदम राय के विरूद्ध धारा 25 आम्र्स एक्ट व 3/181, 51, 100(2), 130(3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Tags
jabalpur