khabar abhi tak

' यश ग्रुप ' हाईटेंशन लाइन के नीचे लगा रहा था स्वागत मंच, एफआईआर

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
शारदा चौक के पास यश ग्रुप हाईटेंशन लाइन के नीचे स्वागत मंच लगा रहा था। इसकी भनक लगते पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने असुरक्षित ढांचे से जनहानि की संभावना भांपते ही आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। 

गढ़ा ने बताया कि रविवार को पेट्रोलिंग के दौरान पीली बिल्डिंग के पास शारदा चौक में यश ग्रुप के संचालक नीतेश उर्फ गोलू मिश्रा द्वारा बिना किसी सपोर्ट के स्वागत मंच में लाईट लगाने के लिये असुरक्षित तरीके से लोहे की बीम लगाई गयी। रोड के ऊपर हाईटेंशन लाईन के तार लगे हुये हैं। बीम बिना किसी सपोर्ट के लगी है, जो गिर सकती है या लटककर तार से टकरा सकती है। ऐसे असुरक्षित वातावरण में इस प्रकार लापरवाही पूर्वक बीम लगाने से जनहानि सम्भावित होना पाये जाने पर नीतेश उर्फ गोलू मिश्रा के कब्जे से लोहे की धातु की 3 नग बीम जप्त करते हुये नीतेश उर्फ गोलू मिश्रा के विरूद्ध कार्यवाही की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak