khabar abhi tak

फिर छह लोग फंसे साइबर ठगों के फंदे में, खाते हुए खाली


जबलपुर।
सोशल मीडिया पर जागरूक रहने के संदेशों और पुलिस की सर्तकता के बाद भी लोग साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं। साइबर ठग चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर लोगों का खाता खाली कर रहे हैं। इस बात का तब पता चल पाता है, जब पीड़ित का बैंक खाता खाली हो जाता है। इसके बाद सिर्फ साइबर सेल में शिकायत करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता है। ऐसे ही छह मामले सामने आए हैं, जिनमें मोबाइलधारकों के खाते खाली कर दिए गए। 

अधारताल 

पुलिस ने बताया कि रविवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर पर था। उसके मोबाइल से नरेन्द्र जैन अधिवक्ता नाम से कॉल आया, जो बोले कि मेरे रिश्तेदार अपोलो अस्पताल भोपाल में भर्ती है। अटेक आ गया है। उसे फर्जी विश्वास में लेकर उससे एवं उसकी पत्नी के बैंक खाते से कुल 1 लाख 2 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिया है। 

विजयनगर 

पुलिस के मुताबिक शिवनगर में रहने वाले सूर्यकांत पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सब्जी खरीदने बेचने का काम करता है। 22 सितंबर को 9 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया, जिसने अपना नाम राजेश कुमार बताया था। शिमला मिर्च बेचने की बात किया। उसकी 6 टन शिमला मिर्च खरीदने की बात होने पर उसने शिमला मिर्च लोड करने के लिये राजेश कुमार के द्वारा बताये स्थान सागर रहली पर लोडिंग वाहन भेजा था। लोडिंग वाहन रास्ते में था। तभी राजेश कुमार का कॉल आया। सब्जी का पेमेंट करने कहा तथा उसके मोबाइल पर बारकोर्ड भेजा। उसने फोनपे के माध्यम से 2 बार में 45 हजार का पेमेंट कर दिया। लोडिंग वाहन रहली पहंुचने पर वाहन चालक विपिन पटेल ने कॉल किया एवं सब्जी का फार्म हाउस नहीं होना बताया। उसने राजेश कुमार को कॉल किया, जो राजेश कुमार वाहन चालक के पास 10 मिनिट में पहंुचने की कहकर मोबाइल बंद कर लिया। 

पुलिस ने बताया कि विजयनगर निवासी रोहित मिश्रा ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिरयानी की दुकान लगाकर काम करता है। उसने 26 सितंबर को 2-50 बजे अपना मोबाइल जेब से निकालकर लॉक खोला तो उसका मोबाइल हेंग हो रहा था। मोबाइल में वीवो नाम का एप खुला था, जिसमें 33 मिनिट की टाइमर चल रही थी। तभी कुछ देर बाद वह वीवो नाम का एप आटोमेटिक बंद हो गया। उसके मोबाइल पर खाते से 28 हजार 399 रूपये कटने का मैसेज आया। उसके द्वारा किसी प्रकार का ट्रांजेक्शन नहीं किया गया  था। 

गढ़ा 

रतन नगर में रहने वाले दिव्यांश हनोतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लोके पायलेट है। 2 सितंबर को सुबह लगभग 10-50 बजे उसके मोबाइल पर अन्य व्यक्ति के मोबाइल से कॉल आया, जो बताया कि आपको लोडिंग पे एप से 1 लाख रूपये लोन का स्वीकृत हुआ है। उसने कहा कि उसे लोन नहीं चाहिये। कॉल कट कर दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर लिंक आयी, जो मोबाइल फोन स्विच आफ करने के चक्कर में क्लिक हो गई। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया। उसके व्हाटसएप पर मोबाइल पर लोडिंग लोन से कुछ चैटिंग हुयी, जिसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। उसने अपना फोनपे अकाउण्ट चेक किया पता चला उसके इंडियन बैंक शाखा सिविल लाईन के अकाउण्ट से फोन पे के माध्यम से धरमवीर कुमार के नाम यूपीआई पर 34 हजार 679 रूपये ट्रांसफर हो गये। उसने उक्त मोबाइल नम्बर पर कॉल कर पूछा तो बताया कि आपके लोन के बैंक वेरिफिकेशन के लिये पैसे कटे हैं। आपका लोन कुछ देर बाद स्वीकृत हो जायेगा, कहते हुये कॉल कट गया। 

घमापुर 

लालमाटी निवासी अभिषेक कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई वह प्राईवेट जॉब करता है। वह उसका मोबाइल चार्ज में लगा था। तभी उसके दोस्त राज कुशवाहा का कॉल आया। वह उससे 100 रूपये ट्रांसफर करने के लिये कहा। उसने अपने मोबाइल से योनो एप खोलकर टोटल अमाउण्ट चैक किया, जो खाते मे 625 रूपये दिखे जबकि उसके बैंक खाते में 93 हजार 625 रूपये थे। उसने योनो एप से हिस्ट्री चैक किया उसके खाते से 93 हजार रूपये ट्रांसफर होना दिख रहे थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक करके उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके खाते से 93 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिये। 

बड़ी ओमती में रहने वाले सुरेन्द्र कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जीसीएफ फैक्ट्री में फिटर के पद पर कार्य करता है। 21 सितंबर को सुबह लगभग 8-25 बजे उसने स्किन डाक्टर के यहां नम्बर लगाने हेतु गूगल पर सर्च किया। एक मोबाइल नम्बर मिला। उस नंबर पर कॉल किया तो उससे 10 रूपये की पर्ची काटने के लिये कहा। उसने आनलाईन 10 रूपये किये, जो उनके पास नही पहंुचना बताया। फिर बोला कि आफलाईन स्लाट बुक करना बताया। उसने 11-30 बजे आने के लिये कहा। वह स्किन डाक्टर के यहां पहंुचा। वहां पर उसके नाम की एंट्री नहीं थी। उसने पुनः मोबाइल पर कॉल किया जो बंद आया। तभी उसके मोबाइल पर मैसेज आये और आटोमेटिक प्रोसेस हो रही थी। 24 सितंबर को 10-58 बजे उसके मोबाइल पर 46 हजार 349 रूपये कटने के मैसेज थे। उसने देखा नेहल कुमार साव के खाते में 46 हजार रूपये व जागेन्द्र कुमार के खाते में 149 रूपये, रितिक रोशन के खाते में 199 रूपये ट्रांसफर किये गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak