khabar abhi tak

रातभर घूमा, सुबह गांव में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर की युवक ने आत्महत्या

जबलपुर। गोसलपुर थानान्तर्गत ग्राम टिकरिया में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब साहिल कोल नामक युवक ने गांव में लगे आम के पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। साहिल को फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों सहित गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि वह रात भर गांव में इधर से उधर घूमता रहा। आज सुबह फांसी के  फंदे पर लटकते मिला है। 

                                    पुलिस के अनुसार ग्राम टिकरिया गोसलपुर निवासी धनीराम कोल का बेटा साहिल उम्र 19 वर्ष बीती रात 11 बजे के लगभग घर से निकला और लौटकर नहीं आई। देर रात तक परिजन साहिल का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटा, गांव के लोगों ने देखा कि साहिल इधर से उधर घूम रहा है। देर रात गांव में सन्नाटा होने पर साहिल ने एक पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। आज सुबह जब गांव के लोग बाहर निकले तो साहिल को फांसीे  फंदे पर लटकते देख स्तब्ध रह गए। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, वहीं खबर मिलते ही परिजन भी पहुंच गए, जिन्होने साहिल को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो फूट-फूटकर रोए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और  शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

इसी तरह संजीवनी नगर कुलियाना मोहल्ला शाहीनाका में रहने वाले हीरालाल पटेल ने देर रात अपने घर में बल्ली में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। आज सुबह हीरालाल कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उठाने के लिए पहुंचे, देखा तो हीरालाल फांसी के फंदे पर लटक रहा है। पुलिसको पूछताछ में पता चला कि हीरालाल टीबी की बीमारी से परेशान था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak