khabar abhi tak

' जितेन्द्र ' ने तड़के गला रेता, मौत


जबतपुर। केण्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत बगीचा नंबर 53-54 सेंट्रल स्कूल के पास सदर में रहने वाले 50 वर्षीय जितेन्द्र पासी ने खुद पर चाकू से हमला कर अपनी कलाई और गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए शासकीय विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

केंट टीआई पुष्पेंद्र पटले के मुताबिक मृतक की मां कमला बाई पासी ने बताया कि उसका बेटा जितेन्द्र शराब पीने का आदी था। उसकी शादी नहीं हुई थी। रात में परिवार के लोग सो रहे थे। तभी जितेन्द्र की तड़के 4रू30 बजे आवाज सुनकर मां की नींद खुली। उन्होंने देखा कि जितेन्द्र घर में रखी सब्जी काटने वाली चाकू से खुद की कलाई और गले पर वार कर रहा था। मां ने तुरंत पड़ोसियों की मदद से लहूलुहान जितेन्द्र को विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। पुलिस का कहना है कि घाव गहरे होने के कारण सुबह लगभग 7रू10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak