पाटन पुलिस का कहना है कि ग्राम कटरा बेलखेड़ा के किसान रोहित सिंह लोधी के भाई राहुल सिंह का गांव के अजय सिंह लोधी, जितेन्द्र लोधी से ठाकुर ढाबा ग्राम कटरा बेलखेड़ा किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस वक्त तो मामला शांत हो गया, लेकिन अजय व जितेन्द्र लोधी बदला लेने की नियत से घूम रहे थे। इस दौरान रोहित अपने चचेरे भाई कृष्णपाल लोधी व चाचा वीर सिंह लोधी कृष्णपाल के घर के सामने सड़क किनारे खड़े बात कर रहे थे। तभी अजय सिंह लोधी व जितेन्द्र लोधी कार से आये और राहुल लोधी के साथ गाली गलौज करते हुए कार में बैठे बैठे ही दो नाली बंदूक निकालकर धमकी देने लगे, तभी अजय लोधी के हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। इस बीच अजय व जितेन्द्र लोधी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना को लेकर रोहित सिंह लोधी ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur