khabar abhi tak

जबलपुर के बगदरी फॉल गए दो नाबालिगों को नंगा कर पीटा, बनाया वीडियो, मोबाइल फोन व रुपए छीने, देखे वीडियो






जबलपुर।
पाटन थानान्तर्गत बगदरी वॉटर फॉल घूमने आए दो नाबालिगों को चोरी के शक में बदमाशों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा और नंगा कर वीडियो बना लिया। बदमाशों द्वारा 12 साल के इन दोनों बच्चों को चोरी का आरोप लगाते हुएधमकी दी, इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो संज्ञान में लेकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

                         बताया गया है कि जबलपुर के पाटन क्षेत्र में रहने वाले दो नाबालिग उम्र करीब 12 वर्ष बगदरी वॉटर फॉल घूमने गए थे। दोपहर के वक्त तेंदूखेड़ा जिला दमोह से आए पहुंचे युवकों ने वाटर फॉल के पास अपने कपड़े रखे और नहाने चले गए। नहाकर आने के बाद युवकों ने वहां पर घूम रहे दोनों बच्चों पर रुपए निकालने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद बच्चों के साथ मारपीट करने लगे, बच्चे कहते रहे कि भैया हमने चोरी नहीं की है। बच्चे खुद को निर्दोष बताते हुए बार-बार चोरी करने से इनकार करते रहे, लेकिन दोनों बच्चों के कपड़े उतरवा दिए। उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया। बच्चों का कहना था कि जमीन पर रखे रुपए उनके ही हैं। इसके बावजूद युवकों ने उनकी बात नहीं मानी। वहां मौजूद लोगों के सामने बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा व पुलिस को इसकी जानकारी मिली।

मोबाइल छीनकर शराब के लिए रुपए मांगने का आरोप-

बच्चों के मुताबिक, उनके पास मोबाइल फोन भी था, जिसे वीडियो बनाने वाले लड़कों ने छीन लिया। रुपए निकालने के बाद उनसे शराब के लिए पैसे मांगे गए। इस दौरान एक युवक लगातार मोबाइल से वीडियो बनाता रहा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय-

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। वीडियो में दो नाबालिग बच्चों को निर्वस्त्र कर मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच के निर्देश पाटन थाना प्रभारी को दिए गए हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak