जबलपुर। रांझी के झंडा चौक में रहने वाले एक युवक को चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है, जिससे उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। यह मामला रांझी में गुरूवार रात को हुआ है। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की छानबीन कर रही है।
रांझी पुलिस ने बताया कि झगड़े में चाकू लगने से एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे उपचार हेतु शासकीय सिविल अस्पताल रांझी लाये जाने की सूचना मिली थी। अस्पताल में पुलिस को ज्ञात हुआ कि घायल को प्राथमिक ईलाज के बाद मेडीकल कालेज रिफर कर दिया है। मेडीकल कालेज में पुलिस को अंशुल चौधरी, निवासी पुरानी बस्तीझण्डा चौक रांझी ने बताया कि वह प्राईवेट काम करता है। गुरूवार रात बड़ा पत्थर रांझी मेजर किराना के पीछे सिगरेट पी रहा था। अमर ने उसके बडे भाई के दोस्त रोहित सेन को फोन कर बता दिया कि अंशूल सिगरेट पी रहा है। उसने अमर से कहा कि तुमने ऐसा क्यों बताया। इसी बात पर अमर से उसकी धक्का मुक्की विवाद हुआ था। मौके पर आसपास के लोगों ने झगडा शांत करा दिया था। कुछ देर बाद अमर ने अपने दोस्त काला चौधरी को बुला लिया और काला के आने पर अमर उससे बोला कि मुझे मारा है। आज तुझे छोडूंगा नहीं। जान से खत्म कर दूंगा। कहते हुए अमर और काला दोनो अपशब्द कहते हुए हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे। काला ने उसकी हत्या करने की नियत से चाकू से उसके पेट में दाहिने तरफ वार किया। वह चिल्लाया, आवाज सुनकर रोहित सेन, सचिन बेन तथा आसपास के लोग आये तो अमर और काला चौधरी दोनों वहां से भाग गये ।