जबलपुर। पनागर के बलैया तालाब पुलिया स्थित रेल लाइन के किनारे क्षत-विक्षत हालत में एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया है कि मृतक के ट्रेन से टकराया जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
पनागर पुलिस के मुताबिक फूटाताल गांव का रहने वाले आकाश बर्मन ने शुक्रवार सुबह सूचना दी कि बलैया तालाब पुलिया के पास रेल्वे लाईन के पास एक अज्ञात पुरूष मृत अवस्था में पड़ा है। वह सफेद टी-शर्ट, काले रंग की जींस, वायें हाथ की कोहनी एवं उंगली में चोट के निशान है। गले में साई बाबा की लाकिट पहना है। सम्भवतः ट्रेन से टकराने से मृत्यु हुई होगी। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
