पुलिस के अनुसार श्रीमती कुशवाहा उम्र 26 वर्ष की ग्राम घाना बरगी रोड निवासी विकास कुशवाहा के साथ करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से बच्चे न होने के कारण पति विकास द्वारा शराब पीकर आए दिन मारपीट की जाने लगी। महिला के विरोध करने पर पति ने इलाज कराने के लिए मायके से रुपए लाने की बात कही। महिला ने जब रुपए लाने से मना किया तो विकास ने मारपीट कर पत्नी को घर से भगा दिया, इसके बाद वह अपने मायके ग्राम खुलरी में आकर रहने लगी। इस बीच महिला को पता चला कि पति विकास दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। महिला ने विकास से जब इस संबंध में चर्चा की तो उसके साथ गाली गलौज कर फिर मारपीट की। पति विकास द्वारा आए की जाने वाली मारपीट व दूसरी शादी की खबर से परेशान होकर महिला ने बरेला थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur