khabar abhi tak

एमपी : राज्य शासन ने कई पुलिस अधिकारियों के किये तबादले, जबलपुर के कई डीएसपी शामिल

जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार की देर रात पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 10 आईपीएस अधिकारियों और 127 राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना दी गई है। इस सूची में जबलपुर के कई अधिकारी प्रभावित हुए हैं.

आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना

प्रशासनिक सर्जरी के तहत आलोक कुमार वर्मा को देवास से नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रीवा बनाया गया है। इसके अलावा मनीष भारद्वाज़ को साइबर पुलिस मुख्यालय से एसीपी (कोतवाली) नगरीय इंदौर, जबकि मनोज कुमार को पन्ना से एसीपी (एमपी नगर) नगरीय भोपाल भेजा गया है। वहीं वैभव प्रिया को रतलाम से एसडीओपी नेपानगर (बुरहानपुर), शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से एसडीओपी गाडरवारा (नरसिंहपुर) और अमित कुमार को खंडवा से एसडीओपी सिंगरौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबलपुर से स्थानांतरित होकर बाहर जाने वाले अधिकारी

तबादला सूची में जबलपुर जिले से आठ अधिकारियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें जबलपुर में पदस्थ सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) शुभम सिंह ठाकुर को एसडीओपी गाडरवारा (नरसिंहपुर) बनाया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) उपभान सिंह बागरी को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रीवा, जबकि उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय को एसडीओपी परासिया (छिंदवाड़ा) पदस्थ किया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह मरावी को एसडीओपी पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) भेजा गया है। 6वीं वाहिनी विबल जबलपुर में पदस्थ सहायक सेनानियों में नरेन्द्र गेडाम को 01 वाहिनी विबल इंदौर, श्रीमती मंजरी शर्मा को एसडीओपी बिछिया (मंडला), सुबोध तोमर को 14वीं वाहिनी विबल ग्वालियर और श्रीमती रीता पन्द्रे (उईके) को एसडीओपी घंसौर (सिवनी) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

जबलपुर में पदस्थ होने वाले नए अधिकारी

दूसरी ओर, जबलपुर जिले में चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। नरसिंहपुर से उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) उमेश कुमार तिवारी को ट्रांसफर कर उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जबलपुर पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक वासुदेव द्विवेदी को एसडीओपी पाटन (जबलपुर) तथा पीएचक्यू भोपाल से ही उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती लक्ष्मी पाठक को विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) जबलपुर भेजा गया है। वहीं जबलपुर में ही पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) भगत सिंह गोठरिया को सहायक सेनानी (उच्च न्यायालय सुरक्षा) जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी आगामी आदेश तक बिना किसी विलंब के अपनी नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak