जबलपुर. रेल प्रशासन ने आज शुक्रवार की सुबह लगभग 11.05 बजे रेल दुर्घटना के दौरान कर्मचारियों, अधिकारियों को सतर्क करने के लिए खतरे का रुक-रुक कर 3 सायरन बजाया। सायरन की आवाज सुनकर रेलवे स्टाफ के साथ-साथ आम लोगों में भी हड़़कम्प मच गया। बताया जाता रहा है कि गाडरवारा के समीप नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) की साइडिंग में घटना घटित हुई है.
बताया जाता है कि 11.05 बजे के लगभग अचानक रेलवे का खतरे का सायरन बजना शुरू हुआ, जो रुक-रुक तीन बार लगातार बजाया जाता रहा। सायरन की आवाज सुनकर रेल कर्मचारी, अधिकारी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) की ओर जाते नजर आये।
वहीं इस संबंध में पमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. मधुर वर्मा का कहना है कि गाडरवारा में एनटीपीसी साइडिंग में घटना घटित हुई है, इससे मेन लाइन पर कोई प्रभाव नहीं है.
