khabar abhi tak

रेलवे कुश्ती दंगल: उत्तर रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर के रेलवे स्टेडियम में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, महानिरीक्षक राजीव कुमार यादव, एसडीजीएम नीरज कुमार, मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा तथा आयोजन सचिव सह वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद मुनव्वर खान की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी और रंगारंग आतिशबाजी के साथ पुरस्कार वितरण हुआ। तीन दिवसीय इस सफल आयोजन के निर्णायक मंडल में रिछपाल सिंह, रविन्द्र कुमार, अमित कुमार, शिवकुमार यादव, गगन एवं महेन्द्र गुर्जर शामिल रहे। यहां अव्वल रहने वाले प्रतिभाशाली पहलवान हरियाणा में प्रस्तावित अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में आरपीएफ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आरपीएसएफ को हासिल हुआ दूसरा स्थान

​अंक तालिका में उत्तर रेलवे ने प्रथम, रेलवे सुरक्षा विशेष बल ने द्वितीय और पश्चिम मध्य रेलवे ने तृतीय स्थान हासिल किया। विभिन्न भार वर्गों में फाइनल मुकाबलों के नतीजे इस प्रकार रहे:

  • ​61 किग्रा: उत्तर रेलवे के ललित ने स्वर्ण, आरपीएसएफ के सुरेन्द्र ने रजत और कुलदीप ने कांस्य जीता।
  • ​65 किग्रा: पश्चिम मध्य रेलवे के शिवमन ने आरपीएसएफ के लोकेश को 09-06 के अंतर से हराकर पहला स्थान पाया, जबकि अमित तीसरे स्थान पर रहे।
  • ​70 किग्रा: आरपीएसएफ के नवीन अव्वल रहे, उत्तर रेलवे के जयवीर दूसरे और पश्चिम रेलवे के शिसराम गुर्जर तीसरे पायदान पर रहे।
  • ​74 किग्रा: उत्तर रेलवे के नवीन ने बाजी मारी, आरपीएसएफ के ऋषि उपविजेता बने और उत्तर पूर्व रेलवे के राजू यादव को कांस्य मिला।
  • ​79 किग्रा: उत्तर रेलवे के आशीष ने पहला और प्रीतम ने दूसरा स्थान लिया, जबकि आरपीएसएफ के जगमिन्दर तीसरे स्थान पर रहे।

अखाड़े में पहलवानों ने दांव-पेंच से जीते पदक

  • ​86 किग्रा: उत्तर पूर्व रेलवे के नाहर देव यादव ने आरपीएसएफ के भूपेन्द्र को चित करके स्वर्ण पदक जीता, जबकि दिनेश ने कांस्य पदक अर्जित किया।
  • ​92 किग्रा: उत्तर रेलवे के अनिल ने मध्य रेलवे के दादा जाधव को चित कर पहला स्थान बनाया, वहीं धर्मेंद्र तीसरे क्रम पर रहे।
  • ​97 किग्रा: उत्तर रेलवे के हरदीप सिंह विजेता बने, पश्चिम रेलवे के बसंत उपविजेता रहे तथा आरपीएसएफ के प्रदीप को तीसरा स्थान मिला।
  • ​125 किग्रा: उत्तर पश्चिम रेलवे के बीरेन्द्र ने खिताबी जीत दर्ज की, उत्तर रेलवे के समशेर दूसरे और आरपीएसएफ के प्रीक्षित तीसरे स्थान पर रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak