khabar abhi tak

एसपी की पाठशाला : पुलिस एक्जाम क्रेक करने वाले सब इंस्पेक्टरों को किया सम्मानित, देखें वीडियो



जबलपुर।
एसपी की पाठशाला में पढ़ाई और पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयारी करने वाले उन छा़त्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने पुलिस एक्जाम क्रेक कर दिया। सोमवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में ऐसे सभी आगंतुक सब इंस्पेक्टरों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर एसपी संपत उपाध्याय का कहना है कि पाठशाला में अनुभवी पुलिस अधिकारियों की टीम के मार्गदर्शन में भावी पुलिस अधिकारियों को तैयारी करवाई गई थी, ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को कोर्स की बारीकी और अध्ययन पर जोर दिया गया था। इस पाठशाला में शहर सहित देहात के भी लोग शामिल हुए थे। इस पाठशाला को देहात क्षेत्र में भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि छात्र-छ़ात्राओ को उन्हीं की जगह पर अध्ययन का फायदा मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak