khabar abhi tak

बदमाशों ने घर के सामने खड़ी कार पर की फायरिंग, खमरिया के ककरतला क्षेत्र में दहशत का माहौल

जबलपुर। खमरिया थानान्तर्गत ककरतला क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब दोनों बदमाशों ने सुग्रीव यादव के घर के सामने खड़ी कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गोलियां चलने की आवाज से क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त रही। 

                                 पुलिस के अनुसार ककरतला खमरिया में रहने वाले सुग्रीव यादव के घर के बाहर खड़ी कार में बदमाशों ने दनादन फायरिंग कर दी। फायरिंग से कार में छेद हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर सुग्रीव सहित आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, देखा तो घर के बाहर खड़ी कार क्रमांक एमपी 20 जेड जी 5919 में 2 स्थानों पर गन शार्ट के छेद थे लेकिन सूचना देने वाला सुग्रीव यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ककरतला यादव मोहल्ला ने बताया कि वह कोई कार्यवाही नहीं करना चाहता है। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो कॉलर द्वारा दी गयी सूचना की आडियो रिकार्डिंग प्राप्त की गयी । जिसमे कॉलर द्वारा आरोपी मोनू एवं रामलखन यादव द्वारा फायरिंग किया जाना बताया गया है। पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण, एवं आडियो रिकाडिंग के आधार पर रामलखन यादव एवं मोनू यादव के विरूद्ध धारा 125, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak